Terms & Condition




    1. रजिस्ट्रेशन आई. डी. उपयोग करने वाला सदस्य इसका दुरुपयोग नहीं करेगा |

    2. यूजर को रजिस्ट्रेशन आई. डी. मिल जाने के पश्चात, जिस व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्रेशन आई. डी. ली गयी है की पूर्ण प्रोफाइल, फोटो, नागरिकता भारतीय होने की स्थिति में उसके आधार कार्ड की ओरिजिनल स्कैन कॉपी तथा नागरिकता भारतीय नहीं होने की स्थिति में उसके पैन कार्ड / ड्राइविंग लाईसेन्स / पूर्ण पते की ओरिजिनल स्कैन कॉपी, हस्ताक्षर को अपलोड करना अनिवार्य होगा अन्यथा रजिस्ट्रेशन रद्द माना जायेगा |

    3. फ्री / ऑफलाइन / ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में यूजर द्वारा प्रोफाइल जिस दिन पूर्ण की जाएगी वही उसकी प्रोफ़ाइल क्रिएक्शन डेट (Profile Creation Date) भी होगी |

    4. फ्री / ऑफलाइन / ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में यूजर द्वारा अपनी प्रोफाइल में जो जानकारी दी जायेंगी, उसमे यूजर द्वारा किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता है |

    5. फ्री / ऑफलाइन / ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में यूजर अपनी प्रोफ़ाइल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना चाहता है तो उसे जो परिवर्तन करने है वह केवल और केवल एडमिन द्वारा अपनी प्रोफ़ाइल में परिवर्तन करवा सकता है |

    6. फ्री / ऑफलाइन / ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में यूजर द्वारा अपनी प्रोफाइल में जो जानकारी दी जायेंगी उसमे तथा यूजर ने जो डॉक्युमेंट्स अपलोड किए है उनमें, यदि कोई भिन्नता होती है तो यूजर का रजिस्ट्रेशन रद्द माना जायेगा |

    7. फॉर्म / सहयोग राशि देना सभी यूजर के लिए अनिवार्य है |

    8. फॉर्म / सहयोग राशि किसी भी परिस्थिति में लौटायी नहीं जायेगी |

    9. फ्री रजिस्ट्रेशन में यूजर केवल अपनी प्रोफाइल पूर्ण कर सकता है परंतु यदि वह स्वप्निल रिश्ते मेट्रीमोनियल वैबसाइट की सुविधाओं का लाभ लेना चाहता है तो उसे फॉर्म / सहयोग राशि का भुगतान करना ही होगा, उसके बाद ही वह स्वप्निल रिश्ते मेट्रीमोनियल वैबसाइट की सुविधाओं का लाभ ले सकता है |

    10. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में फॉर्म / सहयोग राशि की एक रसीद से एक यूजर का रजिस्ट्रेशन, एक ही बार किया जायेगा |

    11. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में फॉर्म / सहयोग राशि की एक रसीद से एक यूजर का रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद फॉर्म / सहयोग राशि की रसीद स्वतः ही अमान्य हो जायेगी |

    12. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मे यूजर द्वारा यदि फॉर्म / सहयोग राशि का भुगतान चालान द्वारा किया जाता है तो यूजर द्वारा बैंक में जमा किये गए चालान की कॉपी, स्वयं का आधार कार्ड नंबर, स्वयं का मोबाइल नंबर तथा बैंक चालान की संख्या को , ईमेल आई. डी. swapnilrishteyhm@gmail.com पर स्कैन करके भेजना अनिवार्य होगा |

    13. यदि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में यूजर द्वारा बैंक मे जमा किये गए चालान की स्कैन कॉपी को ईमेल आई. डी. swapnilrishteyhm@gmail.com पर स्कैन करके नहीं भेजा जाता है तो यूजर का रजिस्ट्रेशन रद्द माना जाएगा |

    14. यूजर को लॉगिन के लिए कम से कम 1 दिन तथा अधिकतम 180 दिन इंतज़ार करना पड़ सकता है यह अवधि उसके डॉक्युमेंट्स की जांच में लगने वाले समय पर निर्भर करेगी |

    15. रजिस्ट्रेशन आई. डी. उपयोग करने वाले यूजर के द्वारा एक वर्ष मे अधिकतम 50 व्यक्तियों के कांटैक्ट / मोबाइल नंबर फ्री में देखे जा सकते है | यह संख्या सभी यूजर के लिए अलग–अलग हो सकती है |

    16. यदि यूजर ने कोई प्रीमियम मैम्बरशिप प्लान (Premium Membership Plan) नहीं लिया है और यूजर ने उसको मिलने वाले फ्री कांटैक्ट / मोबाइल नंबर देख लिए है उसके बाद भी वह अन्य सदस्यों के कांटैक्ट / मोबाइल नंबर नंबर देखता है तो यूजर की रजिस्ट्रेशन आई. डी. स्वत: ही लॉक हो जाएगी |

    17. यूजर द्वारा रजिस्ट्रेशन आई. डी. का 30 दिन तक उपयोग न करने पर भी रजिस्ट्रेशन आई. डी. स्वत: ही लॉक हो जाएगी |

    18. इसके अलावा यूजर के प्रोफाइल की नेक्स्ट अपडेशन डेट, वर्तमान डेट के बराबर (Next Updation Date = Current Date) होने पर भी रजिस्ट्रेशन आई. डी. स्वत: ही लॉक हो जाएगी |

    19. रजिस्ट्रेशन आई. डी. को अनलॉक करने के लिए यूजर को अनलॉक चार्ज देना होगा |

    20. फ्री / ऑफलाइन / ऑनलाइन यूजर द्वारा किया गया कोई भी भुगतान, किसी भी परिस्थिति में, लौटाया नहीं जायेगा |

    21. एक ही परिवार मे विवाह योग्य (जैसे- विधुर / विधवा / तलाकशुदा इत्यादि) पुरुष एवं स्त्रियों की आयु क्रमश: 20 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक होने पर सभी सदस्यों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा अन्यथा उस परिवार के किसी भी सदस्य का रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा |

    22. इस वेबसाइट के माध्यम से यूजर सिर्फ और सिर्फ अपनी इच्छानुसार अपना जीवनसाथी तलाश कर सकता है परन्तु यदि वह जीवनसाथी के साथ शादी कर अपना जीवन-यापन करना चाहता है तो शादी के समय उसकी आयु पुरुष होने की अवस्था मे 21 वर्ष तथा महिला होने की अवस्था मे आयु 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए |

    23. रजिस्ट्रेशन आई. डी. का उपयोग 90 दिन तक नहीं करने पर अर्थात रजिस्ट्रेशन आई. डी. 90 दिन तक लॉक रहने पर यूजर की प्रोफाइल एडमिन द्वारा मिटा (Remove कर) दी जाएगी |

    24. किसी भी समस्या के समाधान हेतु यूजर को अपना फॉर्म नंबर और रजिस्ट्रेशन आई. डी. नंबर बताना अनिवार्य होगा |

    25. रजिस्ट्रेशन आई. डी. का उपयोग करने वाले यूजर अथवा यूजर के पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों द्वारा स्वप्निल रिश्ते परिवार समिति के सदस्यों अथवा कर्मचारियों से अभद्र और असामाजिक व्यवहार करने पर यूजर का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा |

    26. किसी भी विवादास्पद स्थिति में अंतिम और अंतिम निर्णय संगठन समिति अथवा संस्थापक का ही मान्य होगा |य होगा | मान्य होगा |